Udayprabhat
क्राइमराज्य

मंगलवार को कठुआ जिले के हीरानगर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

मंगलवार को कठुआ जिले के हीरानगर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक  एक और आतंकी के नागरिक इलाकों में छिपे होने की संभावना है। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हुआ था। आतंकियों ने सैडा सोहल गांव में गोलियां भी चलाईं। जिससे एक नागरिक भी घायल हो गया था। रियासी और कठुआ के बाद डोडा जिले के चत्तरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस हमले में 6 जवान घायल हुए है। जम्मू संभाग के सभी सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां हाईअलर्ट पर हैं। विभिन्न शहरों में सुरक्षा को पहले से कई गुना बढ़ा दिया है।
अब आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। आतंकी का शव भी बरामद कर लिया गया है। मरने वालों आतंकियों की संख्या दो हो गई है। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हुआ था। कठुआ में आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने कहा कि दो आतंकियों को मार गिराया गया है। अभी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों की मानें तो एक और आतंकी के नागरिक इलाकों में छिपे होने की संभावना है। सैडा सोहाल गांव में घुसने के बाद आतंकियों ने कुछ घरों से पीने के लिए पानी मांगा।  जम्मू-कश्मीर में हुए तीन आतंकी घटनाओं के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर के पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के कार्यालय और यात्री निवास की प्रगति का निरीक्षण किया।

 

Leave a Comment