Udayprabhat
एजुकेशनराज्य

 स्कूल टाइमिंग को लेकर शिक्षक काफी आक्रोशित

शिक्षक संघ ने स्कूल के समय में बदलाव की मांग की है। संघ ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। जिला प्राथमिक संघ के संयुक्त प्रधान सचिव रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह आदेश शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाला है। अबतक की प्रातःकालीन व्यवस्था में विद्यालय कार्य अवधि पांच घंटे सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होती थी। शिक्षक संघ ने स्कूल के समय में बदलाव की मांग की है। संघ ने इसे तुगलकी फरमान बताया है। जिला प्राथमिक संघ के संयुक्त प्रधान सचिव रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह आदेश शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाला है। अबतक की प्रातःकालीन व्यवस्था में विद्यालय कार्य अवधि पांच घंटे सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होती थी।
स्कूल टाइमिंग को लेकर शिक्षक काफी आक्रोशित हैं। शिक्षा विभाग के फैसले से शिक्षक व बच्चे दोनों परेशान हैं। स्कूल टाइमिंग के कारण गुरुवार को सड़क हादसे में तीन शिक्षक घायल हो गए। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभागीय आदेश का पूरजोर विरोध किया है।

गुरुवार को नगर क्षेत्र के शिक्षक मनोज पासवान और मीनापुर व पारू के एक-एक शिक्षक मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है। शिक्षकों को प्रताड़ित कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं लाया जा सकता। संघ के वरीय उपाध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर, उमेश प्रसाद ठाकुर, संगठन सचिव पवन कुमार प्रतापी, सचिव संजय तिवारी, राजीव रंजन, अंचल सचिव रामनरेश ठाकुर, राजकिशोर सिंह, योगेंद्र बैठा, अंचल अध्यक्ष रेणु श्रीवास्तव, सचिव राजेश मिश्र, रामाशंकर कुमार, मीडिया प्रभारी इंद्र भूषण आदि ने कहा कि आदेश में संशोधन नहीं होने पर लोक सभा चुनाव के बाद आंदोलन किया जाएगा।

गर्मी छुट्टी के बाद गरुवार से सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। शिक्षा विभाग ने गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, सुबह छह बजे से 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद कमजोर बच्चों के लिए डेढ़ बजे तक कक्षाएं चलेंगी।पदाधिकारियों की मानें तो किसी भी स्कूलों में 90 फीसद उपस्थिति नहीं थी। अधिकांश स्कूलों में लगभग 50 फीसद बच्चे पहुंचे थे। शिक्षकों ने स्कूल टाइमिंग को अव्यावहारिक बताया है। सुबह छह बजे स्कूल पहुंचना कठिन है। दूसरी ओर स्कूल के बच्चे भी समय पर नहीं आ रहे हैं। मुशहरी प्रखंड के एक स्कूल में कई बच्चे बिना भोजन किए पहुंचे। बच्चों का कहना था कि सात बजे के बाद खाना बनता है। स्कूल टाइमिंग पकड़ने के चक्कर में गुरुवार को कई शिक्षक बाइक से गिर गए। नगर क्षेत्र के मनोज पासवान, मीनापुर, पारू व कुढ़नी के एक-एक शिक्षक जख्मी हो गए। बताया जा रहा कि टाइमिंग पकड़ने के लिए ये लोग तेज बाइक चला रहे थे।

Leave a Comment