Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अवैध खनन जोरों पर, अधिकारी खामोश, सीएम से शिकायत करेंगे लोग

बिजनौर| नगीना देहात रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माई दास चौकी से कुछ दूरी पर लालवाला में जमकर अवैध खनन(Mining) जारी हैं. रातों-रात धरती का सीना चीर कर खनन माफिया जमकर खनन कर रहे है लेकिन खुली आंखों से सोया भूतत्व एवं खनन विभाग जागने को तैयार नही है.

साथ ही खनन में पुलिस प्रशासन की गहरी मिलीभगत की बू आ रही है क्योंकि जब भी चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी से इस विषय में बात की जाती है तो वह बातो को घुमाना शुरू कर देते हैं. बीते दिनों भी टांडा माईदास चौकी इंचार्ज ने 1 तारीख को इस अवैध खनन को बंद करने का आश्वासन दिया था लेकिन 15 दिन तक बंद रही खनन से भरी बुग्गिया मामला ठंडा होते ही पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से चला दी गई. थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बुग्गिया बंद नहीं होती है अर्थात थाना प्रभारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति राजस्व को बग्गियों में भरकर ले जा सकता है, बुग्गियों पर कोई पाबंदी नही है!

http://udayprabhat.co.in/ward-representatives-husband-arrested-after-high-court-orders-non-bailable-warrant-for-convicts-outside-jail/

उधर टांडा पुलिस का दोहरा चरित्र तब ओर ज्यादा सामने आ जाता है, जब कोई गरीब व्यक्ति अपने काम या किसी धार्मिक स्थान के लिए रेत बज्जर बोगी से मंगाता है तो पुलिस नहीं लाने देती.

कमाल बात ये भी है कि पुलिस के अपने कमीशन के चलते क्षेत्र में ये खनन माफिया रेत से भरी एक बोगी 1500 रुपये में डाल रहे है जबकि इसकी उचित कीमत 500 रुपये है. क्षेत्र के लोगो ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई है कि उन्हें इस समस्या से निजात दिलाएं . पुलिस द्वारा हो रहे कमिशन खोरी के इस धंधे पर आलाधिकारी जल्द ही संज्ञान ले नही तो गांव के लोग सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत करेंगे.

Leave a Comment