मसूरी| मंगलवार की देर शाम को मसूरी माल रोड तिब्बती मार्केट के पास एक पेड़ अचानक गिर गया जिससे माल रोड पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि पेड़ गिरते हुए लोगों में भगदड़ मच गई वहीं पेड़ के चपेट में कोई नहीं आया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. शाम के समय माल रोड में लोगों की काफी भीड़ थी वह जैसे ही पेड़ गिरने की आहट महसूस हुई सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए.
बताया जा रहा है कि पेड़ जर्जर हालत में था और अचानक देर शाम को गिर गया जिससे माल रोड का मार्ग बाधित हो गया. पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची वह पेड़ को हटाने में जुट गई मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू करने के लिए पेड़ को काटकर अलग किया गया उन्होंने कहा कि पेड़ काफी सूखा और जर्जर हालत में था और हो सकता है इस वजह से पेड़ गिरा होगा. उन्होंने कहा कि इसकी पेड़ गिरने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है जिससे पेड़ गिरने के कारणों को स्पर्श पता लग सके.
ये भी पढ़े – 1874 में सर्वे की गलती का खामियाजा आज तक भुगत रहे ग्राम पंचायत हरिपुर के लोग, विधासभा अध्यक्ष से की शिकायत
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने जानबूझकर पेड़ को गिराया होगा तो उसकी भी जांच की जाएगी और अगर यह बता मैं बात में सत्यता पाई जाती है तो उस व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. मसूरी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंभीर सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को माल रोड में काफी भीड़ थी कि अचानक पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई उन्होंने कहा कि अगर लोग वहां से भागते नहीं तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. उन्होंने कहा कि माल रोड में कई पेड़ है जो जर्जर और सूखे हालत में है, जिन को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार पहले भी विभाग से आगरा किया गया है परंतु वन विभाग इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है.
