Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

राज्य का पहला डिजिटल रेडियो “ओहो रेडियो उत्तराखण्ड” हुआ लॉन्च

देहरादून| डिजिटल रेडियो(Digital radio) के ट्रेंड में राज्य का पहला डिजिटल रेडियो “ओहो रेडियो उत्तराखण्ड”(Oho Radio Uttarakhand) लॉन्च हुआ है. बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत(CM Trivendra Singh Rawat) ने बल्लुपुर चौक, देहरादून में उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’’ का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी(MLA Ganesh Joshi) भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है. ऐप के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएगा और लोगों को दुःख, दर्द एवं समस्याओं को उजागर भी करेगा. इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में और मदद मिलेगी.

आर.जे काव्य ने कहा कि सोच लोकल एप्रोच, ग्लोबल विजन(Local Approach and global vision) लिए संगीत(Music), साहित्य(Literature), स्पोर्ट्स(Sports), करियर(career), पलायन(Migration), समाज(Society) और उत्तराखण्ड की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखण्ड अपनी आवाज देगा.

http://udayprabhat.co.in/congress-and-bjp-workers-argue-in-between-protesting-againsgt-illegal-mining-in-kotdwar/

http://udayprabhat.co.in/government-ignorance-lead-massive-anger-from-villagers-now-constructing-road-on-their-own/

Leave a Comment