Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

लोक संस्कृति को यूथ तक पहुंचाने के लिए बावले छोरे के नये गाने की शूटिंग पूरी

  • वीर  तेजाजी के पत्नी के साथ संवाद पर बनाया गया है गीत
  • राजस्थान पाली के रैप सिंगर हैं बावले छोरे संकल्प और संम्भव शर्मा
  •  शिवस्त्रोत हो या महिषासुर मर्दनी स्त्रोत को लेकर बावले छोरो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं.

बिजनौर| राजस्थान(Rajasthan) पाली के टीवी स्टार एंव रैप सिंगर(Rap Singer) संकल्प और संम्भव शर्मा (बावले छोरे) ने अपनी लोक संस्कृति(Folk Culture) के लोक देवता शिवजी के ग्यारवहें अवतार वीर तेजाजी एवं तेजाजी की पत्नी पेमल का संवाद सिरोही की गोशाला में अपने एल्बम सॉन्ग में शूट किया है। इस गीत को नरेन्द्र पारीक ने लिखा है। 

इस एल्बम(Album) में बताया गया हैं कि लोक देवता तेजाजी अपने बात और वचन के धनी थे, जिसके चलते गो रक्षा के लिये उन्होंने अपनी जान को भी दांव पर लगा दिया था। तेजाजी अपने सुसराल से जब निकले तो लाखा गुजरी के यहां पर तेजाजी की पत्नी पेमल उन को रुकने के लिए कहती हैं। इसके बाद जो बातें उस वक्त तेजाजी ओर पेमल के बीच हुई थी उनको इस एल्बम में दर्शाया गया है। 

तेजाजी पेमल संवाद पर बावले छोरो ने एल्बम में अभिनय किया है। बावले छोरे(Baawale Chore) के साथ मुख्य नकलाकारा हनी लखेरा उदयपुर से जिसने पेमल का अभिनय किया है। लाखा गुजरी का अभिनय वंशिका माली सिरोही ने किया है. 

http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/

संकल्प और संम्भव बावले छोरे का मानना है कि भारतीय संस्कृति(Indian Culture) के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति के बारे में भी यूथ(Youth) को जानकारी होनी चाहिये, जिससे आने वाली पीढ़ी अपनी परंम्परा भूले नही! बावले छोरो ने 6 दिन में पाँच शिवस्तोत्रम एंव एक लोक गीत की शूटिंग पूरी की है।

बावले छोरो का यूट्यूब(You Tube) पर अपना एक चैनल है, जिसमे वह तरह तरह की कलाएं करते नजर आते हैं.  शिवस्त्रोत(Shivstrotam) हो या महिषासुर मर्दनी स्त्रोत(Mahishasur mardani Strot) को लेकर बावले छोरो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं.

http://udayprabhat.co.in/new-releaseentertainment-garhwal-jai-bola-mera-kedar-baba-song-release/

Leave a Comment