- रचित हत्याकांड में एसपी की बड़ी कार्यवाही , थाना प्रभारी हल्दौर तथा चौकी प्रभारी झालू सहित सात पुलिस कर्मी सस्पेंड
- रचित मर्डर केस के पांचवे आरोपी आसिफ अब्दी पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित
बिजनौर| थाना हल्दौर की झालू चौकी में बाजार में हुए रचित मर्डर(Rachit Murder Case) में पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है. पुलिस अधीक्षक बिजनौर(SP Bijnaur) ने थाना प्रभारी निरीक्षक हल्दौर तथा झालू चौकी प्रभारी सहित सात पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रचित हत्याकांड में लापरवाही बरतने व तीन दिन बीत जाने के बाद भी रचित हत्याकांड में शामिल पांचवे आरोपी के न पड़के जाने के चलते हल्दौर थाना प्रभारी हरिश्चंद्र जोशी , झालू चौकी प्रभारी कुदीप राणा सहित झालू चौकी में तैनात आरक्षी रजनीश, आश मोहम्मद, आशीष, दीपक धामा ,बहोरन को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
झालू कस्बे के चर्चित रचित मर्डर केस में जहां एक ओर सरेंडर किये हुए चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है , वही पांचवे आरोपी आसिफ अब्दी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस कप्तान डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा पच्चीस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है।
http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/
इतना ही नही आरोपी आसिफ अब्दी की गिरफ्तारी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उक्त रकम को 25 से 50 हजार करने के लिए आई०जी० रमित शर्मा के पास भी प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है।
उधर बीती कल झालू निवासी नाजिम पुत्र मोहसीन द्वारा अपने व्हाट्सएप पर उक्त घटना को लेकर एक भड़काऊ स्टेटस लगाया गया। उक्त मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने नाजिम को धर दबोचा और जेल भेज दिया।
http://udayprabhat.co.in/crime-minor-girl-raped-in-kotdwar-police-files-case-against-accused/
आज सुबह पुलिस अधीक्षक ने बाइट जारी कर कहा कि कोई भी व्यक्ति रचित हत्या कांड के विषय मे सोशल मीडिया पर अनर्गल बाते न करे। फर्जी व भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से जनपद का माहौल खराब करने की यदि कोई कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
