Udayprabhat
एंटरटेनमेंट

नोबिता को आखिर शिज़ूका मिल गई.. इमोशनल फैंस ने ट्विटर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी

न्यूज डेस्क| 90 के दशक में जन्म लेने वाली जेनेरेशन में शायद ही कोई है जो नोबिता(Nobita) और शिजूका(Shizuka) की लव स्टोरी(Love Story) से वाकिफ न हो. नोबिता ने डोरेमोन(Doremon) की मदद से शिजूका को इंप्रेस करने के लिए क्या नहीं किया? और हां! फाइनली नोबिता को उसकी शिजूका मिल गई.

ट्विटर पर आज दिन में नोबिता ट्रेंड होने लगा. वजह है “स्टैंड बाय मी डोरेमॉन 2″(Stand by me Doremon 2) का पोस्टर, जिसमें नोबिता और शिजूका की वेडिंग की फोटो दिखाई दे रही है और इस पोस्टर को ट्विटर पर ले जाकर फैंस ने खूब सेलीब्रेट किया. “स्टैंड बाय मी डोरेमॉन 2” का प्रीक्वल 2014 में रिलीज हुआ था. ‘पार्ट 2’ नवंबर 2020 में जापान में रिलीज हुआ. अन्य देशों में फिल्म को अगले महीने रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे शिजूका और नोबिता की शादी पर लोगों ने क्या रिएक्शन दिया पहले ये देखिए.

ये सब कैसे शुरू हुआ और कैसा चल रहा है 1979-2021

https://twitter.com/Stan_Rohit45/status/1351794879202955266?s=20

 

आखिर हम उस उम्र तक पहुंच गए जब नोबिता की शादी शिजूका से हो रही है

ओएमजी नोबिता की आखिरकार शिजूका से शादी हो गई. बधाइयां 

Leave a Comment