देहरादून| सत्र 2018 – 2020 में छात्रवृत्ति (Scholarship) से वंचित एसटी, एससी एंव ओबीसी (SC/ST/OBC) के छात्र-छात्राओं ने आज समाज कल्याण (Public Welfare Officer)अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. छात्र – छात्राओं का आरोप है कि समाज कल्याण द्वारा वर्ष 2018 – 2020 में देहरादून (Dehradun) जिले के लगभग 81 कॉलेजों को छात्रवृत्ति नहीं दी गई जबकि अन्य 12 जनपदों के सभी कालेजों को छात्रवृत्ति आवंटित की जा चुकी है.
समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि इन कॉलेजों को एफीलेशन (Affiliation) की मान्यता नहीं थी जिस कारण इन छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति रोकी गई. छात्र-छात्राओं का कहना है कि कॉलेज (College) और यूनिवर्सिटी (University) की गलती के कारण हजारों छात्र छात्राओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. समस्या यह है कि कई छात्रों ने शिक्षा ऋण ( Education Loan) लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की है और यदि अब इस परिस्थिति में इन अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिलती है तो ये लोग कैसे इस आर्थिक भार को ढो पाएंगे.
फिलहाल समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती हेमलता पांडे जी ने प्रथम कार्यवाही हेतु निदेशालय को निर्देशित कर दिया है. छात्र छात्राओं का कहना है कि यदि जल्द ही हमें न्याय नहीं मिला तो मजबूरन हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.
http://udayprabhat.co.in/kotdwar-public-unsatisfied-with-schedule-of-new-delhi-to-kotdwar-sidhhabali-janshatabdi-express/
