Udayprabhat
क्राइमदेहरादून

देहरादून में 52 लाख रुपये की ठगी के मामले में अदालत ने सुनाई नाईजिरियन नागरिक को सजा

देहरादून| फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती कर काबुल (Kabul) में मार गिराए तालिबानी आतंकी (Taliban) से कब्ज़े से बरामद अमेरिकन डॉलर (American Doller) से भरे बक्से को गिफ्ट में देने के नाम पर साइबर अपराधियों ने एक देहरादून (Dehradun) निवासी से ठगी गयी 52 लाख रुपये की ठगी की थी.

मामले में देहरादून न्यायालय में नाईजिरियन अपराधी को दोषी मानते हुए 1 साल 8 महीने और दस हजार का आर्थिक जुर्माना लगाया है.

एस.टी.एफ (STF) प्रभारी उत्तराखण्ड ने बताया गया कि जनवरी, 2018 में देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी फेसबुक पर एक महिला मित्र ने खुद को अमेरिकी सेना में लेफ़्टिनेन्ट के पद पर बताते हुये काबुल में मारे गये तालिबानी आतंकी के कब्ज़े से अमेरिकी डॉलर से भरा हुआ बक्सा भारत में भेजने की बात कहकर उनसे कस्टम, इनकम टैक्स आदि के नाम पर लगभग  52 लाख रुपये  अलग – अलग खाते में जमा करा लिये.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-nagatr-nigam-employee-charged-for-taking-bribe-after-news-spread-through-social-media/

STF की टीम ने आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुये गैर प्रान्त उत्तर प्रदेश के गोखरपुर से विभिन्न तिथियों में 6 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया. इसके बाद प्रकरण में विदेशी (नाईजिरियन) अभियुक्त के संलिप्त होने के पुख्ता साक्ष्य प्राप्त हुये. जिस पर टीम द्वारा एक नाईजिरियन अभियुक्त इलोका ओन्याकाची सेमुअल पुत्र सेमुअल को भी नोएडा से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त नाजायज तरीके से भारत में निवास कर रहा था ।

न्यायालय द्वारा विदेशी नाईजिरियन अभियुक्त को दोषी पाते हुये 01 वर्ष 08 माह के कठोर कारावास एंव 10,000/- के अर्थ दण्ड से दण्डित किया गया. जुर्माना अदा न करने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया. माननीय न्यायालय द्वारा सजा पूर्ण करने के उपरान्त अभियुक्त भारत से बाहर डिप्यूड करने के भी आदेश पारित किये गये है. अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में विचारण प्रचलित है.

Leave a Comment