Udayprabhat
एजुकेशन

Republic Day 2021:उत्तराखंड की छात्रा को प्रधानमंत्री के मोदी साथ गणतंत्र दिवस परेड देखने का न्यौता

  • गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होंगी डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था कंडवाल

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली द्वारा डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा आस्था कंडवाल को गणतंत्र दिवस परेड(Republic Day Parade) में सम्मिलित होने का निमंत्रण प्राप्त हुआ है.

विगत वर्ष छात्रा आस्था कंडवाल ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड की टॉपर लिस्ट में अपनी जगह बनाई. जिसके चलते छात्रा को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री जी के साथ उनके बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस परेड देखने का अवसर प्राप्त होगा.
स्कूल के प्रिंसीपल ने छात्रा को इस निमंत्रण की जानकारी देते हुए बधाई दी इस निमंत्रण से छात्रा आस्था कंडवाल काफी उत्साहित हैं वहीं विद्यालय के लिए भी यह अवसर गौरवान्वित करने वाला है.
विद्यालय के परमाअध्यक्ष श्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने छात्रा को निमंत्रण के लिए बधाई दी साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य महोदय व शिक्षकों को भी साधुवाद दिया.

http://udayprabhat.co.in/uttarakahand-tableau-upon-kedarkhand-theme-will-center-of-attraction/

Leave a Comment