Udayprabhat
एजुकेशन

पंडित शिवराम के नाम से पहचाना जाएगा त्यूणी कॉलेज – सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

  •  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rswat) ने किया महाविद्यालय (College )के नए भवन का लोकार्पण
  •  मीनस-त्यूणी मोटर मार्ग समेत तमाम सड़कों के डामरीकरण की हुई घोषणा

देहरादून|  त्यूणी के नव निर्मित महाविद्यालय भवन का नाम पंडित शिवराम शर्मा जी के नाम पर रखने की घोषणा की गई है. इसके अलावा जौनसार बावर क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जानी वाले मीनस-अटाल मोटर मार्ग समेत तमाम सड़कों के डामरीकरण, मेघातु पम्पिंग योजना के निर्माण, नीनुस मोटर मार्ग के निर्माण, रायगी में शेड पुड़िया महाराज मंदिर का सौन्दीर्यकरण करने आदि का काम किया जाएगा. ये घोषणाएं मुख्यमंत्री ने कॉलेज के का उद्घाटन करते हुए कही.

सीएम ने सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आज उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां के सभी महाविद्यालयों में 97 परसेंट फैकल्टी है. त्यूणी माहाविद्यालय में 100 फीसदी फैकल्टी तैनात है. इतना ही नहीं हमारा राज्य साक्षरता के लिहाज से देश में अग्रणी राज्यों में हैं. देहरादून उन जिलों में शुमार हुआ है जो लगभग शत प्रतिशत साक्षर है, हालांकि अभी थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब केवल रोजगार नहीं है. 130 करोड़ के देश मे 2.5 करोड़ ही सरकारी कर्मचारी हैं.

Video : धौली गंगा में बाढ़ के बाद बचाव कार्य जारी, जानें सभी अपडेट | UdayPrabhat

ऐसा काम करें जिससे हम औरों को भी रोजगार दे सकें. सरकारी नौकरी के बजाए स्वरोजगार को पहली प्राथमिकता में रखो.

प्रदेश के उच्च शिक्षा,सहकारिता मंत्री डॉ धनसिंह रावत ने कहा कि अगले साल प्रत्येक महाविद्यालय में 4जी नेटवर्क जोड़ दिया जाएग. प्रत्येक कालेज को एनसीसी दे जा रही है. अब स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. महाविद्यालय के टॉपर बच्चे को 1 लाख इनाम दिया जाएगा. गरीब बच्चों के कोचिंग आईएएस आदि तैयारी करने वाले बच्चों के लिए 1 करोड़ रुपये की.व्यवस्था की है.

 

देहरादून के तीन स्कूल बने स्मार्ट, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया लोकार्पण | UdayPrabhat

 

Leave a Comment