- सूबे के 44 राजकीय महाविद्यालयों में चलाया जायेगा रोजगारपरक पाठ्यक्रम
- आगामी शिक्षण सत्र में वाई-फाई युक्त होंगे राजकीय महाविद्यालय
देहरादून| उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत (Higher Education Minister) की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन (Legislative Assembly building) के मीटिंग हॉल (Meeting Hall) में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विकासखण्ड ( Block) स्तर पर महाविद्यालयों (Degree College) की स्थापना, रोजगारपरक पाठ्यक्रम (Skill based Syllabus) संचालित करना, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर के रिक्त पदों को भरे जाने, राज्य सरकार (State Government) एवं रूसा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, 4जी नेटवर्क (4G Network)की वर्तमान स्थिति और नैक मूल्यांकन (NAAC Accredition) संबंधी बिन्दुओं की समीक्षा की गई. सभी राजकीय महाविद्यालयों को वाई-फाई सुविधा से जोडे़ जाने का भी निर्णय लिया गया. जिसका प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासन को शीघ्र भेजा जायेगा. बैठक में राज्य के 44 महाविद्यालयों में स्ववित्तपोषित रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाये जाने का निर्णय लिया गया.
http://udayprabhat.co.in/tyuni-college-name-changed-to-pandit-shivram-college-said-trivendra-singh-rawat/
बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के जिन ब्लॉक में डिग्री कॉलेज नहीं हैं, नए वित्तीय वर्ष में उन ब्लॉक में डिग्री कॉलेज स्थापित किये जायेंगे. इसके लिए निदेशालय (Directorate) शीघ्र शासन को प्रस्ताव भेजेगा.
उच्च शिक्षा विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती पर जल्द अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से सम्पर्क कर पदों को भरने के लिए अधिकारियों को कार्यवाही के आदेश भी दिये गए.
डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को इसी माह से पूर्ण रूप से खोल दिया जायेगा जिसकी तिथि एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दी जायेगी. आईटीडीए (ITDA) के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि अब तक राज्य के 80 महाविद्यालयों को 4जी नेटवर्क कनेक्टीविटी से जोड़ दिया गया है. शेष महाविद्यालयों को मार्च तक इस सेवा से जोड़ दिया जायेगा. जबकि 30 अप्रैल तक सभी महाविद्यलयों को वाई-फाई कनेक्टीविटी से जोड़ दिया जायेगा.
http://udayprabhat.co.in/cm-trivendra-singh-rawat-inaugurated-three-smart-school-in-dehradun/
