Udayprabhat
क्राइम

देहरादून में पुल के नीचे कटा हुआ पैर मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। रायपुर में सोडा-सरोला पुल के नीचे कटा हुआ पैर(Human Leg) मिलने से हड़कंप मच गया. पैर पीले रंग के प्लास्टिक के थैले में था. रायपुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया, सुबह किसी ने फोन पर सूचना दी कि पुल के नीचे मानव अंग पड़ा हुआ है. तुरंत पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया. जांच में सामने आया कि यह किसी व्यक्ति के बायें पैर के घुटने से नीचे का हिस्सा है.

उन्होंने बताया कि फिलहाल मानव अंग को फॉरेंसिक साइंस लैब(Forensic Science Lab) में रखा गया है. हत्या की आशंका को देखते हुए जिस जगह पैर मिला, उसके आसपास भी छानबीन कराई जा रही है. इस संबंध में सभी थानों को सूचित कर कोई गुमशुदगी दर्ज होने पर संपर्क करने के लिए कहा गया है. अगर किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की बात सामने आती है तो पैर को डीएनए जांच(DNA Test) के लिए भेजा जाएगा.

पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल(SP City Sarita Dobhal) ने बताया कि रायपुर क्षेत्र में मिला पैर किसी अस्पताल का जैविक कचरा(Bio waste) भी हो सकता है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे किसी मशीन से काटा गया है. इसलिए आसपास के अस्पतालों (Hospitals) का डाटा भी चेक किया जा रहा है. इसके अलावा हाल में जो क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिले हैं, उनसे भी मिलान करने की कोशिश की जा रही है.

 

Job Alert : सेंट्रल रेलवे बोर्ड में निकली भर्तियां, इस लिंक पर करें आवेदन | UdayPrabhat

 

 

 

Leave a Comment