Udayprabhat
uttrakhandराज्य

किसान कल्याण योजना के तहत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए 48 किसानों को ₹61 लाख के चैक वितरित

  • विकास कार्यों में कोताही पर महाराज ने अधिकारियों को फिर लगाई फटकार

बीरोंखाल| प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल(Tourism and Cultural Minister Satpal Maharaj) महाराज ने आज विकासखण्ड मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत 48 किसानों को ₹61 लाख रूपये की धनराशि के चेक वितरित किए। इससे पूर्व उन्होने जीएमयू सभागार(GMU Conference hall) में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। इसके अलावा उन्होने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत(BJP State President Banshidhar Bhagat) के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया।

Board Exams 2021 : उत्‍तराखंड बोर्ड एग्जाम्स की तारीखें घोषित, जानिए किस तरह होगी परीक्षा, कब आएगा रिजल्ट ? | UdayPrabhat

पर्यटन, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री तपाल महाराज महाराज ने आज बीरोंखाल स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 48 किसानों व किसान समूह को 61 लाख रूपये ऋण की धनराशि के चेक वितरित किये। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 25 हजार किसानों को तीन लाख और किसान समूहों को 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने की पहल की गई है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल के बाद किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी और कृषि को बढ़ावा मिले। श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। वह किसानों के हित के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक योजनाएं गतिमान है जिनका लाभ हम सभी उठा सकते हैं। श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में प्रदेश के युवाओं को अनेक कार्यों को करने के लिए सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करवाने की पहल की है तो वहीं दूसरी ओर होमस्टे योजना के अंतर्गत हम अपने पुराने घरों की मरम्मत कर उसे होमस्टे में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना शुरू की है वह चाहते हैं कि सभी इसका लाभ उठाएं। उन्होने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज अनेक पांच एवं सात सितारा होटलों में गढ़वाली व्यंजनों को परोसा जाने लगा है।
महाराज ने भरोसा जताया कि जितने भी किसानों को भी ऋण मिला है वह निश्चित रूप से उसका सदुपयोग करेंगे।

Job Alert : सेंट्रल रेलवे बोर्ड में निकली भर्तियां, इस लिंक पर करें आवेदन | UdayPrabhat
चैक वितरण कार्यक्रम से पूर्व सतपाल महाराज ने गढ़वाल मोटर को. ट्रां .लि. सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई लापरवाही के लिए उन्हें जमकर लताड़ लगाई। श्री महाराज ने क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनियों की मौजूदगी में पेयजल सहित अनेक विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर चेतावनी देते हुए जमकर फटकार लगाई। जोगीमणी-सरायखेत मोटर मार्ग को तत्काल ठीक करने की हिदायत देते हुए महाराज ने क्षेत्र में सड़कों की जीर्ण-क्षीर्ण स्थिति को देखते हुए पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खूब लताड़ लगाई। उन्होने कहा कि कि तय समयावधि में कार्य न होने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। महाराज ने बैठक में उपस्थित सिंचाई, पेयजल, जल संस्थान और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के साथ-साथ बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के क्षेत्र भ्रमण के तहत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने का भी अनुरोध किया।

Leave a Comment