बिजनौर| जलीलपुर पुलिस सोती रही और चोर चोरी कर फरार हो गए. चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने रात मे किसान के घर मे रखे संदूक का ताला तोड़कर 5.75 लाख रूपये चोरी कर लिए. घटना से परिवार सदमे में है.
कुतुबपुर गांवड़ी निवासी जगतार सिंह पुत्र मस्सा का घर बाबा हठीनाथ मंदिर के सामने स्थित है. पीड़ित ने बताया कि सोमवार को उन्हें एक जमीन का बैनामा कराना था। जिसके लिए घर में 5.75 लाख रूपये की नगदी रखी हुई थी. रविवार की रात्रि चोर घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 5.75 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ले गए. सुबह होने पर चोरी का पता चला. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है.
http://udayprabhat.co.in/uttarakhand-stf-arrested-international-animal-valuable-smuggler-from-udham-singh-nagar/
9 नवंबर 2020 की रात को ब्लाक बाजार मे स्थित कमल ज्वेलर्स के यहां करीब दस लाख रुपये की चोरी हो गई थी. जिसका आज तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर सकी है. अभी इस घटना को हुए 3 महीने ही बीते थे, कि चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया. इन हालातों में रात में पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
http://udayprabhat.co.in/drunken-man-comment-on-women-relatives-hand-over-him-to-police/
