देहरादून| उत्तराखंड(Uttarakhand) में साइबर क्राइम(Cyber Crime) की वारदातों पर STF और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (Cyber Crime Police Station) ने एडवाइजरी(Advisory) जारी की है.ऑनलाइन पेमेंट्स(Online Payments) में धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में लगातार आती शिकायतों पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनता को फोन पर मैसेज और लिंक द्वारा आने वाले किसी भी प्रलोभन से बच के रहने की अपील की है.
एक दिन के अंदर 4 साइबर क्राइम के मामलों की आज थाने द्वारा जानकारी दी गई. इनमें से इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति से ठगों ने Phonepe का एंप्लॉयी बन कर 65,000 रुपये ठग लिए. मामले में FIR दर्ज की गई. इसके अलावा उधम सिंह नगर से 3 मामले सामने आए जिनमें ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर, पिज्जा डिलीवरी(Pizza Delievery) के नाम और यूट्यूब(Youtube) पर गेम सेल के नाम पर ऑनलाइन लूट को अंजाम दिया गया. हालांकि तीनों मामलों में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर धनराशि पीड़ितों के खाते में वापस डलवाई.
ऑनलाइन ठगी के अधिकतर मामले पश्चिम बंगाल से संबंधित.
STF ने की एडवाइजरी जारी
- बच्चो को ऑनलाईन गेम खेलने से रोके, उन पर नजर रखे ।
- अपने बैंक सम्बन्धी गोपनीय जानकारी मोबाईल फोन पर संरक्षित न रखे ।
- किसी भी सोशल साईट्स पर कम कीमत पर सामान खरीदने के विज्ञापन देखकर लालच में न आये, अधिकृत एवं विश्वसनीय वेबसाईटो से ही ऑनलाईन सामान खरीदे । सामान आर्डर करते समय COD (Cash on Delivery) विकल्प का प्रयोग करें ।
- कस्टमर केयर से बताकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातो में न आये और न ही उसे अपने वॉलेट/बैक सम्बन्धी को जानकारी साझां करें ।
- कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
- अनाधिकृत डिजिटल ऋण देने वाले प्लेटफॉर्म/मोबाईल ऐप्स से रहें सावधान
