Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

उत्तराखंड त्रासदी : राहत और बचाव के लिए SDRF फंड से 20 करोड़ रुपये जारी

  • राहत एवं बचाव(Rescue and relief) कार्यों के लिए एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रूपये जारी
  • कनेक्टिविटी(Connectivity) से कटे गांवों में हेलिकाप्टर(Hellicopter) से पहुंचाई गई राशन व राहत सामग्री
  • लापता लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जारी होगी एसओपी(SOP)

जोशीमठ|  रेणी क्षेत्र में आई आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए SDRF फंड से 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. सीएम(Chief Minister) ने अधिकारियों को कनेक्टिविटी से कट चुके इलाकों में खाने-पीने का सामान पर्याप्त मात्रा में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. 

रविवार सुबह धौली गंगा(Dhauli ganga) में आई आपदा के बाद से ही युद्धस्तर पर राहत का काम जारी है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक(HRD Minister Ramesh Pokhariyal Nishank), केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह(Union Energy Minister RK Singh),
सांसद तीरथ सिंह रावत(MP Tirath Singh Rawat), उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत(Dhan Singh Rawat) ने भी तपोवन
(Tapovan) आदि क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. 

इलाके के 13 से ज्यादा गांवों का सपर्क टूट गया है. हालांकि प्रभावित क्षेत्र के आस-पास बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुचारू हैं तत्काल राहत के लिए एक हजार राशन के पैकेट एवं अन्य सामग्री भेजी गई है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ के 70, एनडीआरएफ के 129, आईटीबीपी के 425 जवान एसएसबी की 1 टीम, आर्मी के 124 जवान, आर्मी की 02 मेडिकल टीम, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड की 02 मेडिकल टीमें लगी हुई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद 18 शव मिल गए हैं जबकि 202 लोग लापता हैं. एनटीपीसी से 12 और ऋषिगंगा प्रोजेक्ट (Rishiganga Project) से 15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है.

लापता लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए जारी होगी एसओपी

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार की मंशा है कि लापता लोगों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इसकी प्रक्रिया तय करने के लिए जल्द ही एक एसओपी जारी की जाएगी.

http://udayprabhat.co.in/crime-minor-girl-raped-in-kotdwar-police-files-case-against-accused/

http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/

Leave a Comment