- घर के बाहर बैठी महिला पर नशे में धुत युवक ने कसी फब्तियां
- गुस्साए परिजनों ने युवक की सरेआम की जमकर धुनाई
- शहर भर तमाशा बना चर्चा का विषय
राकेश पंत कोटद्वार, संवाददाता
कोटद्वार| मुख्य बाजार के झंडा चौक(Jhanda Chaowk) में लोगों की नजरें एक तरफ घूम गई जब लोगों ने देखा कि एक आदमी सरे बाजार में एक युवक की धुनाई कर रहा है व उठक-बैठक कराते हुए उस युवक को कोतवाली की तरफ ले जा रहा हैं. इस आदमी ने कोतवाली के गेट पर भी युवक से उठक बैठक करवाई. पुलिस के मामला संज्ञान में आते ही दोनों को अपनी कस्टडी (Custody) में ले लिया.
ये भी पढ़ें – शर्मनाक : कोटद्वार में जन्मदिन पार्टी में गई 13 साल की बच्ची से रेप
कोटद्वार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एहसान नामक व्यक्ति ने, जो कि पेशे से वकील है, सोमवार शाम को थाने में तहरीर लिखवाई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर बैठे उनकी माता को फब्तियां कस कर गया है. उसके बाद एहसान ने उस युवक को खुद ही ढूंढ लिया और आज दिन में मारते-मारते खुद ही थाने तक ले आया। वहीं आरोपी शिवा की मां ने भी अपने बेटे की सरेआम की गई पिटाई के विरोध में पेशे से वकील एहसान के विरुद्ध तहरीर लिखवाई. दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
http://udayprabhat.co.in/breaking-news-highlights-flash-flood-into-dhauli-ganga-river-in-joshimath-chamoli-uttarakhand-government-issues-high-alert-to-public-and-sdrf-disaster-management-teams-and-administration-in-va-2/
