Udayprabhat
क्राइम

देहरादून में जमकर हो रहा नशे का कारोबार, भारी मात्रा में ड्रग सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार

देहरादून| नशे(Drugs) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना सहसपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस(Police) ने चेकिंग के दौरान सहसपुर(Sahaspur) के आदिल और आर्यन को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया. दोनों के पास से 2,169 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (Capsule) , गोलियां(Pills) और इन्जेक्शन (Injection) बरामद हुए हैं. 

दोनों आरोपियों के सेलाकुई (Selaqui) में तीन मेडिकल स्टोर हैं. ये दोनों मिर्जापुर (Mirzapur) से सस्ते दाम पर नशीली दवाई कैप्सूल इंजेक्शन लाकर सेलाकुई सभावाला क्षेत्र में स्कूल कालेजों (College) के छात्र छात्राओं को ऊँचे दामो पर बेचकर काफी मुनाफा कमाते हैं.

अभियुक्तों के खिलाफ थाना विकासनगर में धारा 8/22/29 /60 NDPS act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय (Court) में पेश किया जा रहा है.

 

http://udayprabhat.co.in/httpudayprabhat-co-inhindi-news-uttarakhand-state-uttarakashi-police-busted-smack-worth-ten-lakhs-operation-against-drug-continue/

Leave a Comment