- ऋषिकेश कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी युवक।
- नशे का सौदागर गिरफ्तार, 2 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद
देहरादून| ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बस अड्डे (Bus Station) पर नशे की तस्करी करते नशे के सौदागर (Drug peddler) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 180 ग्राम गांजा (Ganja) बरामद किया है. बिहार (Bihar) से इस आए इस ड्रग सप्लायर ने बताया कि वह फॉरेनर (Foreigner) और बाबाओं को गांजा बेचता है क्योंकि ऋषिकेश (Rishikesh) में अंग्रेज महंगे दामों पर गांजा खरीदते हैं. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPC Act) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है.
देर रात संयुक्त बस अड्डे के पीछे जहां पर गाड़ियां धुलती है वहां पर एक व्यक्ति पुलिस को एकाएक देखकर चैंककर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर उसे हिरासत में लिया गया, जिसके पास रखे एक बैग के पास से एक पैकेट के अन्दर 2 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुड्डू कुमार यादव निवासी चम्पारन, बिहार बताया. पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद 02 किलो 180 ग्राम गांजै की अनुमानित कीमत 45,000 रूपये हैं. अभियुक्त ने बताया लक्ष्मणझूला व मुनिकीरेती क्षेत्र में अंग्रेज व टूरिस्ट भी इसे काफी मंहगे दामों में खरीदते हैं जिस कारण वो बिहार से काफी मात्रा में गांजा लेकर यहां पर बेचने लाया था.
http://udayprabhat.co.in/former-national-football-player-joins-uttarakhand-politics-make-ties-with-uttarakhand-kranti-dal-ukd/
