देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू ने आज यहां एक बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इससे पहले चुनाव अधिकारी नरेश रोहिल्ला और राजीव शर्मा ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष पद पर राजीव मैथ्यू और जिला महामंत्री पद पर राकेश शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की घोषणा की.
बाद में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की. इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू का पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर स्वागत किया और समस्त कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दी। सकलानी ने पत्रकारों के हित में महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ निरंतर मजबूत होता जा रहा है।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू ने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए उत्तराखंड पत्रकार महासंघ की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पत्रकार सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे।
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-ground-zero-mafia-dig-out-farmer-land-while-illegal-mining-in-river/
