Udayprabhat
देहरादून

धड़ल्ले से काट दिए गए दर्जनों फलदार पेड़, वन और उद्यान विभाग बने मूकदर्शक

ऋषिकेश। गढ़ी रोड श्यामपुर स्थित एक बगीचे में फलदार पेड़ों को धड़ल्ले से काट दिया गया, बगीचे में आम लीची और नाशपाती के पेड़ थे, काटे गए फलदार पेड़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं. बगीचे में दर्जनों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी गई है. दिनदहाड़े काटे जा रहे हैं इन पेड़ों के मामले में वन विभाग और उद्यान विभाग भी चुप्पी साधे हुए है. स्थानीय लोगों का कहना है की मिलीभगत से इन पेड़ों की हत्या की जा रही है. बगीचों में इधर-उधर कटे पेड़ बिछे पड़े हैं. पर्यावरण की बड़ी-बड़ी बात करने वाले भी मूकदर्शक बने हुए हैं. ग्रामीणों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Leave a Comment