न्यूज डेस्क| उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स(Uttarakhand STF) ने अपराधियों की धर-पकड़ में चलाए अभियान में हरियाणा से हरिद्वार के ईनामी बदमाश घोषित हुए अपराधी निपुल उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया गया है. छोटे पर दो दर्जन से ज्यादा लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं और पुलिस ने उसपर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था.
पिछले साल सितंबर से निपुल पुलिस की पकड़ से फरार होकर रोहतक हरियाणा में पहचान बदलकर छुपा हुआ था. एसटीएफ के इंस्पेक्टर रवि सैनी की टीम को सूचना मिली थी कि, हरिद्वार की अस्थायी जेल से फरार उक्त शातिर अपराधी निपुल उर्फ छोटे हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले में कहीं छुपा हुआ है. जिस पर दिनांक 6-2-2021 को रात्रि छापेमारी की कार्यवाही करते हुए उक्त फरार रू0 5,000/- के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.
Video – Breaking News : जोशीमठ में आई जल प्रलय, गंगा किनारे के सभी इलाके हाई अलर्ट पर | UdayPrabhat
