Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्यसुर्खियां

Breaking News : जोशीमठ में आई जल प्रलय, गंगा किनारे के सभी इलाके हाई अलर्ट पर, देखें Video | हेल्पलाइन नंबर

न्यूज डेस्क| उत्तराखंड(Uttarakhand) के चमोली(Chamoli) जिले में धौली गंगा घाटी(Dhauli ganga Valley) में आई बाढ़ से सारा देश स्तब्ध रह गया. इलाके में राहत और बचाव का काम जारी है. अब तक करीब 33 लोगों को शव बरामद किए जा चुके हैं. नदी में ग्लेशियर टूटने से रविवार सुबह साढ़े 10 बजे अचानक बाढ़ आ गई थी.  खबर से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़ें – 

Update – 10/02/2021

  • टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अबतक 33 शव बरामद
  • टनल में फंसे 34 व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • नौसेना के कमांडो भी मौके पर पहुंचे
  • सर्च ऑपरेशन के बाद श्रीनगर से एक शव बरामद
  • लोगों ने रेस्क्यू साइट पर नेताओ को जाने देने को रोकने की मांग की 

Update – 09/02/2020

Update – 5:55PM

  • मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र से बरामद हुए शव, 31 हो गई मृतकों की संख्या, 178 लोग लापता 
  • एक सुरंग में फंसे करीब 34 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

आवश्यक सूचना

दिनाँक 07/02/2021 को रेणी छेत्र में आई आपदा में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, पुलिस अधीक्षक चमोली महोदय के निर्देशन में आपदा के संबंध में आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाईन नम्बर जारी किए गये हैं, जिन पर सम्पर्क कर आप आपदा एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से सम्बंधित अपडेट ले सकते हैं।
1- पुलिस कंट्रोल रूम:– 01372-251487
9084127503
9411112977
2- ASI श्री धर्मेंद्र गुसाँई:– 9634182313
3- वर्चुअल पुलिस स्टेशन:- 9458322120 (व्हाट्सएप्प नम्बर )

  • 26 लोगों के शव बरामद हुए 
  • 171 लोग अभी भी लापता
  • 35 लोगों के अभी भी टनल में फंसे होने की संभावना

Update – 08/02/2020

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशन में स्थानीय पुलिस और SDRF द्वारा किया जा रहा बचाव और खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बचाव और खोज अभियान के संबंध में कोई भी जानकारी हेतु आप DGP Police  से निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं- +91 9411199317 एवं +91 9818840900.

2:00 PM

  • उत्तराखंड पुलिस DGP अशोक कुमार ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा
  • 40 से 50 लोग के अभी भी सुरंग में फंसे होने की संभावना ( चमोली पुलिस)
  • 18 शव हुए बरामद
  • लापता लोगों की संख्या 202 हुई ( आंकड़े राज्य आपदा परिचालन केंद्र द्वारा प्राप्त)

 

Update – 7:00 PM

  • दुर्घटना में अब तक 10 लोगों के शव बरामद हुए
  • 12 लोगों को रेस्क्यू(Rescue) किया गया
  • ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट निर्माण स्थल पर सुरंगों पर बचाव और राहत कार्य जारी
  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि लोगों को बचाना हमारी प्रथमिकता
  • अलकनंदा का बहाव कम हुआ, बाढ़ की संभावना नहीं
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi), ममता बनर्जी(Mamat Benerjee), अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) समेत तमाम हस्तियों ने ट्वीट कर दुर्घटना पर जताई संवेदना
  • मौके पर NDRF की टीम राहत कार्यों में जुटी

Update – 2:00 PM 

  • वायुसेना के तीन हेलिकॉप्टर देहरादून में राहत के लिए तैयार
  • सरकार ने दिए टिहरी बांध(Tehri dam) से पानी रोकने के आदेश, श्रीनगर बांध से छोड़ा जाएगा पानी
  • आपदा पर PM Narendra Modi ने CM Trivendra Rawat को फोन कर ली हालात की जानकारी

 

 

 

 

 

Update – 1:18

  • ताजा खबरों के अनुसार लापता लोगों(Missing People) की संख्या 250 से तीन सौ हो सकती है, आधिकारिक बयानों से लगभग सवा सौ लोगों के लापता होने की पुष्टि

Update – 1:16 

  • श्रीनगर(Srinagar), हरिद्वार(Haridwar) और ऋषिकेश(Rishikesh) में शाम चार बजे तक खतरे के निशान के ऊपर होगी गंगा
  • श्रीनगर में 536 मीटर, ऋषिकेश में 340 मीटर और हरिद्वार में 294 मीटर जलस्तर(water Level) बढ़ने की संभावना 
  • तपोवन से जोशीमठ के बीच भारी नुकसान

Update – 01:09 PM

  • 40 से 50 लोगों की आपदा के चपेट में आने की सूचना
  • नंदप्रयाग तक पहुंचा बाढ़ का पानी
  • मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जोशीमठ के लिए रवाना। साथ में सचिव आपदा प्रबंधन श्री एस ए मुरूगेशन।
घाटी के हालात जानने के लिए रवाना होते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

 

 

 

 

 

 

Update –  

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा में फंसे होने की स्थिति पर आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 1070 या 9557444486 जारी किए हैं

जोशीमठ के करीब बांध के क्षतिग्रस्त होने के कारण अलकनन्दा में पानी के तीव्र बहाव है

  • जिस कारण SDRF की 05 टीमो को घटनास्थल को रवाना किया गया।
  • शेष सभी टीमें को अलर्ट किया गया है
  • सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म से लोगों से नदी किनारे से हटने की सूचना लगातार प्रेषित की जा रही है
  • रेस्कयू हेतु हेलीकॉप्टर की सहायता भी ली जा रही है
  • किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर कॉल करें—

हेल्पलाइन नंबर(Helpline number)

+911352410197
+9118001804375
+919456596190

सेनानायक
SDRF उत्तराखंड पुलिस

शासन ने गंगा किनारे के सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है. 

केंद्र सरकार भी सतर्क, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी ली.

Update  – 

चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से ऋषिगंगा नदी में आई बाढ़ से ऋषिकेश क्षेत्र में भी गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने की संभावना तथा आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा ऋषिकेश त्रिवेणी घाट परिसर तथा नदी के किनारे स्थित अन्य घाटो से लोगो को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत कर तत्काल खाली कराया जा रहा है।

 

आवश्यक सूचना

 आम जनमानस को सूचित किया जाता है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को काफी क्षति पहुँची है,जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है जल्दी से जल्दी सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

वर्चुअल पुलिस स्टेशन जनपद चमोली

Whatsapp 9458322120,

FaceBook chamoli police,

Twitter @chamolipolice @SP_chamoli,

Instagram chamoli_police

ये भी पढ़ें – दिन-रात खतरे के साए में जीने को मजबूर ये गांव, प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार ! | UdayPrabhat

 

MRP से ज्यादा दामों पर शराब बेचने पर भरना पड़ सकता है एक लाख तक जुर्माना | UdayPrabhat

Leave a Comment