Udayprabhat
क्राइम

STF को मिली बड़ी सफलता, पत्नी की हत्या कर फरार हुआ इनामी बदमाश बदमाश धर दबोचा

  • अपराधी ने 14 साल की उम्र में  अपने बड़े भाई की हत्या की थी
  • पत्नी की हत्या कर पिछले पांच सालों से फरार चल रहा था शातिर अपराधी विश्वजीत मलिक

उत्तराखंड| राज्य की एसटीएफ के हाथ बड़ी सफलता लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ(STF) ने हरिद्वार(Haridwar) जिले के एक ईनामी अपराधी विश्वजीत मलिक उर्फ राजू निवासी सितारगंज(Sitarganj) को गिरफ्तार कर लिया है. राजू पांच साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था. उसके बाद से राजू की सूचना देने पर पांच हजार ईनाम रखा गया था. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राजू उत्तर प्रदेश के कानपुर में कहीं छुपा हुआ है. एसटीएफ कुमाऊं और गढ़वाल की जॉइंट टीम पिछले दस दिनों से फरार अभियुक्त की तलाश में गुप्त रूप से कार्रवाई कर रही थी. अपराधी की लोकेशन के पुख्ता सबूत मिलते ही पुलिस ने राजू को रसूलाबाद, कानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि, उसके अपनी पत्नी से पारिवारिक सम्बन्ध अच्छे नहीं थे, उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर उससे लड़ाई-झगड़ा करती रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने दिनांक 25-11-2015 को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था. तब से वह पुलिस से बचने के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था.
अतिरिक्त पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने यह भी बताया कि] वर्ष 1993-94 में जब वह 13-14 साल का था, उस समय उसके द्वारा अपने बड़े भाई गोपाल मलिक की हत्या की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना सितारगंज, उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर बाल गृह हल्द्वानी में भेजा गया था, जहां से 6 महीने बाद वह छूट गया था.

Leave a Comment