Udayprabhat
दुनिया

अमेरिकी राजधानी में हिंसक झड़प, ट्रंप के ट्वीट के बाद मचा बवाल

न्यूज़ डेस्क| अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन(Washington) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) के चुनावों में धांधली होने के बयान के बाद बुधवार देर शाम से हिंसा भड़क गई. अमेरिकी संसद के बाहर हजारों ट्रंप समर्थक पहुंच गए. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी के हथियार भी थे और एक विस्फोटक भी बरामद हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं. वहीं चुनावों में जीत हासिल किए जो बिडेन(Joe Biden) ने ट्वीट कर कहा है कि अगर ट्रंप लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तो प्रदर्शनकारियों को शांत हने के लिए कहें. हिंसक झड़पों के बाद इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई है.

ट्विटर ने भी ट्रंप के ट्वीट के बाद उनका अकाउंट बारह घंटे के लिए लॉक कर दिया. ट्विटर(Twitter) ने ट्रंप को इस तरह के विवादित बयान देने पर उनके अकाउंट को परमानेंट लॉक करने की चेतावनी दी है.

गौरतलब है कि इस समय दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र माने जाने वाले अमेरिका(America) की संसद के बाहर कोहराम मचा हुआ है और हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर के देश और प्रमुख नेता इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सभी पक्षों की ओर से सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तानांतरण की पैरवी की जा रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को इस तरह की हिंसा से नहीं दबाया जाना चाहिए. वहीं चीन(China) ने चुटकी लेते हुए बयान ट्वीट किया है कि अमेरिकी राजधानी में क्या खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है.
https://twitter.com/narendramodi/status/1347009724789653508

पूरी दुनिया की नजर अभी अमेरिकी संसद के बाहर चिकी हुई है. ट्रंप के हजारों समर्थक कांग्रेस को घेरे खड़े हैं. ये सारी घटना उस दौरान हुई जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति संसद के अंदर बहुमत प्रमाणित कर रहे थे. डोनाल्ड ट्रंप वोटिंग के समय से ही चुनावों में धांधली के आरोप लगाते आए हैं और अभी तक उन्होंने अपनी हार स्वीकार नहीं की है. लेकिन अमेरिका व्हाइट हाउस(White House) के बाहर इस तरह की हिंसक झड़प का नजारा वाकई दुर्लभ है जिससे अमेरिका के लोकतंत्र की नींव पर गहरी चोट पहुंची है.

Leave a Comment