न्यूज डेस्क| अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट(Privacy Policy Update) को लेकर तगड़ा विरोध झेल रही व्हाट्स ऐप ने यूजर्स को डिसीजन लेने के लिए तीन महीने का समय दिया है. शुक्रवार को फेसबुक(Facebook) ने यह घोषणा की. अब नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर ऐप यूजर्स 8 फरवरी का जगह 15 मई तक अपना निर्णय लेंगे कि वह फेसबुक के साथ डाटा शेयर करना चाहते हैं या नहीं.
गौरतलब है इस महीने फेसबुक ने घोषणा की थी कि 8 फरवरी से व्हाट्सऐप(Whats App) अपने यूजर्स के चैट डाटा, लोकेशन और निजी इंफॉर्मेशन को एनालाइज करेगा ताकि और अधिक पर्सनलाइज्ड और टार्गेटेड एड्स उपभोक्ताओं को दिखाए जा सकें. प्राइवेट मैसेजिंग ऐप के इस निर्णय के बाद दुनिया भर में फेसबुक को भारी विरोध कासामना करना पड़ रहा है. एलोन मस्क(Elon Musk) समेत दुनिया की कई प्रभावी हस्तियों ने व्हाट्सऐप छोड़ सिग्नल(Signal App) पर आने की पैरवी की वहीं कई यूजर्स ने टेलीग्राम(Telegram) की तरफ रुख किया. इतना विरोध देखने के बाद फेसबुक के व्हाट्स ऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी को रिव्यू करने के लिए 3 महीने पीछे खिसका दिया है.
