इस साल कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी है। शुरुआत में अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को जन्म दिया था। वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। अब कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनका एक वीडियो सामने आया है। मंगलवार इंटरनेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल के लंदन की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए एक नए वीडियो सामने आया। वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर इस बारे में टिप्पणियों की बाढ़ आ गई
खबर तब आग की तरह फैली जब सोशल मीडिया पर कैट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विदेश की सड़कों पर पति के साथ वॉक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री का बेबी बंप भी साफ-साफ नजर आया। अब बेबी के डिलीवरी को लेकर एक अपडेट सामने आया है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल फरवरी में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी। कपल ने बताया था कि वह सितम्बर में अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस कपल के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल के जल्द पेरेंट्स बनने की भी खबर चर्चा में है।
कटरीना पहले बच्चे की उम्मीद कर रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कटरीना और विक्की यूके में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।’ कटरीना जो यूके में पली-बढ़ी हैं और लंदन के हैम्पस्टेड में घर भी हैं। ऐसे में वह अपने बच्चे को लंदन में जन्म देंगी। कटरीना बच्चा लंदन में ही डिलीवरी करेगी। इन दिनों पत्नी विक्की भी वहीं उनके साथ हैं। जो उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।
