उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मंगलौर और बदरीनाथ के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ रही है।
बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती को तगड़ा झटका लगा है। बीमा जेडीयू के कलाधर मंडल से 4229 वोट पीछे चल रही हैं।
बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। TMC अभी तीन सीटों पर आगे चल रही है। रायगंज, बागड़ा और मानिकतला के शुरुआती रुझानों में ममता की पार्टी को बढ़त है।
हिमाचल में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद अब तीनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। छह राउंड की गिनती के बाद देहरा उपचुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 1815 वोटों से भाजपा के होशियार सिंह से आगे चल रही हैं। बिहार की रुपौली सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे। पूर्णिया कॉलेज जहां मतगणना हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है।
देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस सहित 13 उम्मीदवार मैदान में थे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हमीरपुर (67.72 प्रतिशत) और देहरा (65.42 प्रतिशत) का स्थान रहा।
राज्य चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल की तीनों उपचुनावों में कुल मतदान प्रतिशत 71 प्रतिशत रहा था। तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) के 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन विधायकों ने 22 मार्च को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।
हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी पिछड़ गई हैं। देहरा विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में भाजपा के होशियार सिंह कांग्रेस की कमलेश ठाकुर से आगे हैं। कमलेश ठाकुर को 2530 और होशियार सिंह को 2629 वोट मिले।
जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। दूसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 9497 तो सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 3161 वोट मिले हैं। वहीं, शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 1854 वोट मिले हैं।
next post
