Udayprabhat
weatherदेश

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD हर मौसम में स्थितियों के अनुसार रेड अलर्ट ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी करता है। आईएमडी हीटवेव को लेकर कब रेड ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करता है। पिछले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री को छू चुका है।

रेड अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, जिस क्षेत्र में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार करने की उम्मीद होती है, वहां रेड अलर्ट (Heatwave Red Alert) जारी किया जाता है। उम्मीद जताई जाती है कि इस क्षेत्र में भीषण गर्मी की वजह से लोग लू की चपेट में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग लोगों को गर्मी से बचने के लिए चेतावनी देने के लिए रेड अलर्ट जारी करता है।

ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जिस क्षेत्र में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद होती है, वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट जारी करने का मकसद ये है कि लोगों अपने सेहत को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न करें। वहीं, जरूर पड़ने पर ही घर के बाहर निकलें।
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री को छू चुका है।

इसके अलावा, 1 जून तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्त लू चलने की आशंका है।

 येलो अलर्ट
जब किसी क्षेत्र में तापमान 40 से लेकर 42 डिग्री के बीच रहने की आशंका होती तो वहां के लिए येलो अलर्ट (Heatwave Yellow Alert) जारी किया जाता है। इस अलर्ट का मतलब है कि आने वाले समय में और भीषण गर्मी पड़ने का खतरा है। देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई तक बिहार के कुछ स्थानों में जबरदस्त हीटवेव की स्थिति है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

 

Leave a Comment