Udayprabhat
खेलखेलदेश

मुकाबले में भावनाएं उतार-चढ़ाव भरी रही।

कोलकाता नाइटराइडर्स को मंगलवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों रोमांचक मैच में दो विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 31वें मैच में शिकस्‍त झेलने के बाद केकेआर के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस मैच के बारे में कुछ भी समझा पाना मुश्किल है।
कोलकाता नाइटराइडर्स को रोमांचक मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों आखिरी गेंद पर दो विकेट की शिकस्‍त मिली। केकेआर के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह कड़वी गोली निगलने वाली बात है और इस मुकाबले में भावनाएं उतार-चढ़ाव भरी रही। अय्यर ने साथ ही कहा कि सोचा नहीं था कि इस तरह की स्थिति में हम पहुंचेंगे और जो हुआ उसे समझा पाना मुश्किल है।
श्रेयस अय्यर ने बताया कि मैच में आखिरी ओवर वरुण चक्रवर्ती से क्‍यों कराया। उन्‍होंने कहा, ”जोस बटलर गेंद पर अच्‍छी तरह प्रहार कर रहे थे। मुझे लगा कि गति कम कर देना सही होगा और इसलिए वरुण चक्रवर्ती को आखिरी ओवर की जिम्‍मेदारी सौंपी। बटलर ने शानदार बैटिंग की। हम इस मैच को जाने देंगे क्‍योंकि यह मुश्किल मैच था। जरूरी है कि हम अपनी गलतियों से सीखें और दमदार वापसी करें।”
श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मैच एक कड़वी गोली की तरह है, जिसे निगलना मुश्किल है। उन्‍होंने साथ ही कहा कि इस मैच में अंतिम क्षणों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहा। केकेआर के कप्‍तान ने स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने इतने करीबी मैच की उम्‍मीद नहीं की थी। मगर अब उनकी कोशिश आगे बढ़कर अगले मैच में दमदार वापसी करने की रहेगी।

Leave a Comment