नई दिल्ली| बड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने एनसीआर (NCR) में हथियार सप्लाई करने वाले गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से अब तक हथियार और लगभग 4500 गोलियां (Bullets) बरामद हुई हैं. पुलिस अब इन गोलियों की सप्लाई की जड़ का पता लगाने में जुटी है.
उन्नाव में खेत में दो नाबालिग दलित लड़कियों के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर | UdayPrabhat
स्पेशल सेल (Special Cell) के डीसीपी संजीव यादव ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हथियार सप्लाई करने वाले तस्करों को लेकर स्पेशल सेल की टीम काम कर रही थी. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गोलियों की खेप लेकर एक तस्कर बुराड़ी (Burari) इलाके में आने वाला है. सूचना को पुख्ता कर स्पेशल सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उससे मिली जानकारी पर अन्य पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपितों की पहचान रमेश, दीपांशु, इकराम, अकरम, मनोज कुमार और अमित के रूप में हुई है. इनके पास से अभी तक 4500 गोलियां बरामद हुई हैं.
आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी, किया इतना भयंकर अपराध | UdayPrabhat
