सुरेन्द्र सिंह चौहान
उधमसिंह नगर| जसपुर सिंचाई विभाग(Irrigation Department) द्वारा क्षेत्र में हो रहे नाली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. मौके पर उदय प्रभात (Uday Prabhat) टीम ने देखा कि निर्माण में पुराने निर्माणों के जर्जर अवशेषों का इस्तेमाल किया जा रहा है. घटिया क्वालिटी का सामान ठेकेदारों द्वारा लगाया जा रहा है जिस कारण नाली सिंचाई से पहले ही जर्जर हो जाती है.
आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी, किया इतना भयंकर अपराध | UdayPrabhat
विभाग द्वारा कई स्थानों पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है जहां पर घटिया क्वालिटी का रेत और ईंट लगाई जा रही हैं. देखने वाली बात यह है की कमीशन खोरी के चलते ठेकेदार घटिया सामग्री लगाने को मजबूर हैं और यही कारण है कि सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही नाली लंबे समय तक नहीं चल कर कम समय ही टूट जाती है.
मामले पर जब हमारे संवाददाता ने एक विभागीय अधिकारी से बात की तो वह निर्माण सामग्री में किसी तरह की घपले बाजी या समझौते की बात से मुकर गए.
उन्नाव में खेत में दो नाबालिग दलित लड़कियों के शव मिले, तीसरी की हालत गंभीर | UdayPrabhat
