Udayprabhat
देहरादून

हादसा : डंपर की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों की मौत

देहरादून। विकासनगर (Viaksnagar) कोतवाली क्षेत्र के हर्बर्टपुर चौक मे डंपर की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा है।

विकासनगर के हरबर्टपुर में वॉर्ड-2 निवासी गंगेश और रोहित पुत्र गण गणेश प्रसाद रात में एक शादी समारोह में विकासनगर आए हुए थे। यहां से घर वापसी के दौरान जैसे ही कार हरबर्टपुर चौक पर पहुंची। रात करीब साढ़े 12 बजे कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को लेहमन अस्पताल भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों सगे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। रात में पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाया। आज सोमवार को पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के दौरान डंपर छोड़कर भागे चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

http://udayprabhat.co.in/whatsaap-privacy-policy-supreme-court-issues-notice-to-facebook/

Leave a Comment