टपकेश्वर मोटर मार्ग का शिलान्यास करते मसूरी विधायक गणेश जोशी, दिगम्बर भरत गिरी एवं सीईओ तनु जैन
देहरादून| मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के गढ़ी कैंट में गढ़ी से टपकेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण के सुधारीकरण के कार्य का शिलान्यास किया. यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही है और लगभग दो किलोमीटर लम्बा यह मार्ग रुपये 48 लाख 63 हजार की लागत से निर्मित होगा. विधायक जोशी ने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध हैं. उन्होनें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जाए. उन्होनें अधिकारियों से कहा कि शिवरात्रि पर्व से पूर्व सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि जनता को टपकेश्वर पहुंच हेतु कोई दिक्कत न हो.
