Udayprabhat
देहरादून

पहल : देहरादून में गरीब बच्चों के लिए खोला गया नाॅलेज डेवलपमेंट सेंटर

देहरादून| गरीब परिवार के बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते है उनके लिए रविवार को लक्खीबाग मुस्लिम कालोनी(Lakkhibagh Muslim Colony) में उदय नया सवेरा संस्था देहरादून व कास फाउंडेशन मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में नाॅलेज डवलपमेंट और इनोवेटिव स्कील सेंटर खोला गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डाॅ0 ज्योति मारवा द्वारा किया गया। 

उन्होंने नया सवेरा संस्था देहरादून व कास फाउंडेशन मुम्बई द्वारा खोले गये नाॅलेज डवलपमेंट(Knowledge Development) और इनोवेटिव स्किल(Innovative Skill) सेंटर की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ताकि वे देहरादून के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के गरीब बच्चों के लिए सेंटर खोलें।

संस्था ने संदेश दिया कि ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इन्हें शिक्षा का महत्व, संस्कार आदि की जानकारी देना अनिवार्य हैं ताकि आने वाले समय में एक मजबूत स्तम्भ के रूप में उभर कर इस देश की सेवा कर सकें।

हादसा : बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, पांच लोगों की मौत | UdayPrabhat

केन्द्र सईद अहमद जमाल के घर में खोला गया है जहां उनकी सुपुत्री अमन प्रवीन बच्चों को शिक्षा-दीक्षा देंगी।

नॉलेज सेंटर अभी 20 बच्चों ने पंजीकरण कराया हैं जिन्हें स्लेट, कापी व किताबें, पेंसिल, रबर, आदि सामग्री निशुल्क दी गयी। इन बच्चों को शिक्षा केन्द्र में एक वक्त का भोजन भी दिया जायेगा।

Leave a Comment