बिजनौर| जिले के स्योहारा में नगर में लकड़ी माफियाओं(Mafia) के हौसले बुलंद है. आम जनता की छोड़ दें, माफिया ने सपा विधायक(SP MLA) नईम उल हसन के आम के बाग से पांच सागौन के पेड़ काट लिए.
नगर के मोहल्ला मुस्लिम चैधरियन निवासी सपा विधायक नईम-उल-हसन के भाई मुजीबउल हसन पुत्र महमूदउल हसन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका आम का बाग(Mango Garden) ठाकुरद्वारा रोड पर है. जिसमें सागौन के भी कुछ कीमती पेड़ खड़े हुए हैं. रविवार(Sunday) की रात को किसी ने उनके आम के बाग में खड़े हुए सागौन के पांच पेड़ काट दिए. जिसकी शिकायत मुजीब-उल-हसन ने थाने में की है. बताया जा रहा है कि इन पेड़ों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है.
http://udayprabhat.co.in/illegal-mining-in-the-bujnaur-raipur-area-mafia-working-with-police-collusion/
सपा विधायक के भाई ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी इसी बाग से सागौन(Sagon) के ही सात पेड़ काट लिए गए थे. जिसको उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था. लेकिन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने फिर दोबारा से पेड़ काट लिए हैं. बताया जा रहा है कि उसी बाग के एक कोने पर डायल 112(Dial 112) हर रोज सुरक्षा को लेकर खड़ी होती है, लेकिन उसके बावजूद भी माफिया ने पुलिस को धता बताते हुए उसी स्थान से दोबारा पेड़ काट लिए हैं.
थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौड का कहना है कि सपा विधायक के भाई मुजीब उल हसन की ओर से तहरीर आई है. जिसको लेकर मौके पर पुलिस गई थी. जांच करने के लिए शिकायत सही पाई गई है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
