Udayprabhat
देहरादून

हार्ट अटैक के बावजूद सवारियों को सुरक्षित बस अड्डे पहुंचाया, चालक की मौत

देहरादून| नेकदिल और जज्बे की कहानी की दास्तान एक रोडवेज बस चालक ने उस लिख दी जब देहरादून से 34 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस चलाते हुए उन्हें हार्ट अटैक(Heart Attack) आ गया. बस अड्डे पर उतरते ही चालक स्टेयरिंग से नीचे गिर गए. यहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुबह देहरादून के पर्वतीय डिपो के चालक बिहारीगढ़ निवासी विनोद शर्मा परिचालक रमेश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए. जैसे ही बस रुड़की से थोड़ा पहले रामपुर चुंगी पहुंची विनोद को लगा कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है. इसके बाद वह बस लेकर रुड़की रोडवेज बस अड्डे पहुंचे. जब वह खिड़की खोलकर बस से नीचे उतरने लगे तभी पहले तो स्टेयरिंग पर लुढ़क गए. इसके बाद वह खिड़की से नीचे लटक गए. चालक को मालवीय चौक स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. रुड़की डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी विवेक कपूर ने बताया कि बस में मौजूद सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया. बस को रुड़की डिपो पर खड़ा करा दिया गया है. पर्वतीय डिपो में तैनात विनोद शर्मा पहले संविदा के माध्यम से उत्तराखंड परिवहन निगम में सेवाएं दे रहे थे. बाद में निगम की ओर से उन्हें नियमित कर दिया गया. अमूमन वह देहरादून से दिल्ली रूट पर ही बसों ले जाते थे. परिचालक रमेश चंद्र ने बताया कि विनोद को रामपुर चुंगी के समीप उन्हें अपनी तबीयत थोड़ी गड़बड़ लगी, लेकिन सवारियों को परेशानी न हो, इसके चलते वह रुड़की डिपो पर बस लेकर पहुंचे. बस रुकते ही उनकी सांसें उखड़ गई.

Leave a Comment