देहरादून| कोटद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबीनेट मंत्री हरक सिंह रावत(Harak Singh Rawat) ने कहा कि केंद्र के मानक पूरे नहीं होने के कारण नगर में मेडिकल कॉलेज(Medical College) नहीं बन पा रहा है. मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार(UK Govt) अपने संसाधनों से कॉलेज बनाएगी.
बता दें कि केंद्र के मानकों के अनुसार एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. पौड़ी जिले के श्रीनगर(Srinagar) में पहले से ही मेडिकल कॉलेज है. इससे पहले ईएसआई से मेडिकल कॉलेज बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया. इस ओर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि कोटद्वार में प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी क्योंकि इससे पूर्व में भी राज्य सरकार ने देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर में अपने संसाधनों से मेडिकल कॉलेज बनाये हैं.
सरकार पर वित्तीय भार कम करने के लिए कोटद्वार में रावत ने कहा कि नई गाइड लाइन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के लिए 550 बैड की आवश्यकता है, जिसमें से 300 बैड का बेस अस्पताल पहले से तैयार हो चुका है. अब मेडिकल कॉलेज की शुरूआत के लिए 250 बैड की जरूरत है. जिसमें एकेडमिक ब्लॉक की प्रथम वर्ष में बैड से शुरूआत हो सकती है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही पदों पर सृजन किया जायेगा, साथ ही प्रधानाचार्य की तैनाती भी की जायेगी.
