Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

नयागांव में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

नयागांव में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे किसान

किरतपुर

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किरतपुर ब्लॉक के गांव नयागांव बिजली घर पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा । किसानों का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
किसानो कि मांग है कि 33 केवीए की लाईन की मरम्मत की जाए तथा जर्जर लाइन बदली जाए। लटकी हुई लाइनो को बीच बीच खंबा लगा कर उसको खींचा जाए, जो मीटर खराब पड़े हुए है उनको बदला जाए। साथ ही जिन ट्रांसफार्मर पर ओवर लोड है उनको बदला जाए और जब तक ये कार्य पूरे नही होते तब तक किसानो का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा । धरने पर बैठने वालो में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद, मुकुल राजपूत,मनोज राजपूत, प्रधान मो० अजमाईन, सुभाष, राहुल, गंभीर, सोनू, किशोर, संजीव, प्रवेश राजपूत, कपिल, बृजेश राजपूत, जसवंत राजपूत, वेद प्रकाश लाल, दानिश आदि किसान मौजूद रहे ।

Leave a Comment