Udayprabhat
uttrakhandराज्य

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने किया 46 करोड़ रुपयों की लागत के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास

Trivendra Singh Rawat Resign

उत्तरकाशी| जिले में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ( CM Trivendra Singh Rawat ) विधानसभा पुरोला (Purola) के मोरी तहसील के दौरे पर हैं. दौरे पर सीएम ने पुरोला की जनता को कई विकास योजनाओं (Development Projects) की सौगात दी. बुधवार को मुख्यमंत्री रावत  ने सीमांत तहसील मोरी में 28 करोड़ 92 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और 17 करोड़ 45 लाख 47 हजार के विकास कार्यों का शिलान्यास किया.

सीएम के दौरे पर विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, देखिए पूरी लिस्ट –

लोकार्पण  

  • ◼️मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर मार्ग किलोमीटर 9 में 24 मीटर लौह सेतु के निर्माण कार्य लागत 142.23 लाख रुपये.  ◼️ट्रांजिस्ट हॉस्टल पुरोला का निर्माण लागत 264.28 लाख रुपये.
  • ◼️ट्रांजिस्ट हॉस्टल नोगांव का निर्माण लागत 264.28 लाख रुपये.
  • ◼️रा.उ.मा विद्यालय भंकोली भवन  सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 68.36 लाख रुपये.
  • ◼️रा.उ.मा विद्यालय गढ़ खाटल भवन  सुदृढ़ीकरण कार्य लागत 61.04 लाख रुपये.
  • ◼️खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग स्टेज II निर्माण कार्य लागत 821.07 लाख रुपये.
  • ◼️खरसाड़ी से जीवाणु मोटर मार्ग के किमी 2 में केदार नदी पर 30 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण लागत 198.13 लाख रुपये.
  • ◼️ ग्राम खोदी लिवाड़ी के निकट सुपिन नदी पर 90 मीटर स्पान के पैदल सेतु का पुनःनिर्माण कार्य लागत 607.98 लाख रुपये.
  • ◼️दिल्ली – यमुनोत्री मोटर मार्ग के रिखाऊ  खड्ड से रिखाऊ गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 464.63 लाख रुपये.

ये भी पढे़ें – देहरादून के तीन स्कूल बने स्मार्ट, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया लोकार्पण

शिलान्यास 

  • ◼️  देवजानी – घटटूगाड के सागली राटा तोक में क्षतिग्रस्त पैदल आरसीसी पुलिया का पुन:निर्माण 17.70 लाख रुपये .
  • ◼️ देवती-ठडियार मोटर मार किमी एक में सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत  38.39 लाख रुपये.
  • ◼️ गुंदियाटगांव से रामा मोटर मार्ग किलोमीटर 1 से 2 तक सुधार एवं डामरीकरण कार्य लागत 51.86 लाख रुपये.
  • ◼️त्यूणी-पुरोला-नौगांव राज्य मार्ग संख्या 17 के किमी 84 में इंटर लॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण का कार्य 41.48 लाख रुपये.
  • ◼️ ढकाड़ा मोटर मार्ग में आरसीसी पुलिया  निर्माण 28.05 लाख रुपये.
  • ◼️ गुंदियाटगांव मोटर मार्ग के किमी 6 से 12 का हल्का वाहन मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण लागत 279.5 लाख रुपये.
  • ◼️ सुनाली निचला देवरा मोटर मार्ग किमी एक में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य लागत 73.85 लाख।
  • ◼️ प्राथमिक विद्यालय बीफ भवन निर्माण कार्य 24.77 लाख रुपये.
  • ◼️ रा.उ.मा.विद्यालय देवजानी II मुख्य भवन निर्माण कार्य लागत 141.43 लाख रुपये.
  • ◼️मुसई सट्टा  किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II एवं किमी एक पर 24 मीटर स्पान लौह सेतु निर्माण लागत 250.32 लाख रुपये.
  • ◼️ कलासी से बिंगसारी मोटर मार्ग स्टेज II, लम्बाई 6.5 किमी के निर्माण कार्य लागत 331.38 लाख रुपये.
  • ◼️ मैन्द्रथ-भंकवाड़ सड़क किमी 2.50 से बेगल मोटर मार्ग स्टेज II लम्बाई 6 किमी के निर्माण कार्य 333.07  लाख रुपये.
  • ◼️ जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग किमी एक में सूपिन नदी पर 54 मीटर स्पान स्टील गाडर सेतु का निर्माण कार्य 413.17 लाख रुपये. 

http://udayprabhat.co.in/dehradun-cm-trivendra-attended-bhoomi-pujan-for-railway-over-bridge-project-in-bhadaribagh/

Leave a Comment