Udayprabhat
राजनीति

ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाला की सीबीआई की जांच की मांग, प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन

  • बीजेपी सांसद मेनका गांधी(BJP MP Maneka Gandhi) ने सीएम त्रिवेंद्र(CM Trivendra Singh Rawat) और पीएम मोदी(PM Narendra Modi) के दी थी घोटाले(Scam) की सूचना
  • कांग्रेस ने कृषि कानूनों और ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाला पर सरकार के घेरा

राकेश पंत / कोटद्वार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल वापस लेने एवं नियुक्तियों एवं रोजगार पर अघोषित प्रतिबंध हटाए जाने, 03 करोड़ का ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाला कर्मकार बोर्ड में लगभग 430 करोड घोटाला 12 करोड़ के लगभग सेनेटरी नैपकिन घोटाला पर सरकार से श्वेत पत्र जारी कर सीबीआई की जांच की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की.

वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि तीनों कृषि काले कानूनों को वापस लिया जाए। केंदीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा 3000 करोड़ की ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाले को लेकर उत्तराखंड सरकार को घेरा था लेकिन उस अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है. इन सभी घोटालों की सीबीआई जांच कर कार्यवाही की जाए.

Leave a Comment