Udayprabhat
क्राइम

मसूरी में सड़क किनारे पटरी की दुकान में चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मसूरी| रविवार को मसूरी झूला घर तिब्बती मार्केट में पटरी की एक दुकान में चोरों ने दुकान में रखे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
पीड़ित दुकानदार मनवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि रोज की तरह जब सुबह वह सड़क किनारे पटरी की दुकान पर चोरी हो गई उन्होंने कहा कि रोज की तरह अपने पटरी को दुकान में रखे बॉक्स में ताला और चैन लगाकर जाते थे, परंतु जब सुबह आए तो बॉक्स के ताला टूटी हुआ था. वह बॉक्स में रखे महंगी जैकेट अंडर गारमेंट्स और अन्य चीज गायब थी.
स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस से देर रात को पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाये जाने की मांग की है. मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि चोरी ज्यादा बड़ी प्रतीत नहीं हो गई हो रही है ऐसे लग रहा है कि किसी नशेड़ी या अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा बक्से के ताले को तोड़ दिया गया होगा. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है. मसूरी कोतवाल ने कहा कि जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा.

 

http://udayprabhat.co.in/crime-man-killed-his-wife-with-ax-in-front-of-children/

Leave a Comment