Udayprabhat
राजनीति

ध्वज वंदन कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

कोटद्वार। कांग्रेस(Congress) सेवादल के तत्वावधान में प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को आयोजित होने वाले ध्वज वंदन का कार्यक्रम स्थानीय खूनीबड़ के पंचायत भवन में आयोजित किया गया। ध्वजारोहण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुन्तला चौहान, राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रीय गान(National Anthem) गाकर तिरंगे(Tricolor) को सलामी दी गई। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस सेवादल को देश को गुलामी की ओर ले जाने वाली ताकतों का पर्दाफाश कर, देश को ऐसी ताकतों से बचाना होगा। यदि देश की आवाम अभी भी समय रहते नहीं चेती तो उनकी भावी पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्षा शकुन्तला चौहान, राजेंद्र रावत, आशा कण्डरी, चंद्रकला देवी सहित ग्यारह लोगों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment