सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया। अखिलेश यादव जब संसद पहुंचे तो उन्होंने फैजाबाद संसदीय सीट से जीते अवधेश प्रसाद की जीत के बार में बताते हुए कहा कि भाजपा ने केवल अयोध्या यानी फैजाबाद को बर्बाद किया लेकिन सपा वाले लोकतंत्र रक्षासेवक हैं। इस बीच उन्होंने ऐसी बात कही जिसे भाजपा ने भगवान राम का अपमान बताया।अखिलेश यादव आज जब संसद पहुंचे तो वो अपने एक सांसद के साथ दिखे। ये सांसद फैजाबाद संसदीय सीट से जीते अवधेश प्रसाद थे। अखिलेश फैजाबाद की सीट पर सपा की जीत के बार में बता रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल अयोध्या यानी फैजाबाद को बर्बाद किया, लेकिन सपा वाले लोकतंत्र रक्षासेवक हैं।
इसी बीच अखिलेश ने कहा कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद रक्षा सेवक तो है ही वो अयोध्या के राजा हैं। अखिलेश के इस बयान पर अब भाजपा ने एतराज जताया है।
संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में राजनीतिक वार भी देखने को मिले। इस बीच संसद पहुंच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया। भाजपा नेता ने कहा कि ये शर्मनाक व्यवहार है। सनातन और हिंदू धर्म और राम चरितमानस का लगातार अपमान करने के बाद अब यह सपा का नया एजेंडा है।
अखिलेश के बयान पर भाजपा ने एतराज जताया है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सपा के सिर पर अहंकार सवार हो गया है, तभी वो ऐसी बातें कर रही है। पूनावाला ने कहा कि अयोध्या के सांसद को “अयोध्या का राजा” कहना शर्मनाक है, क्योंकि ये सिर्फ प्रभु श्री राम के लिए ही उपयोग होता है।
