उत्तरकाशी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 09 से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
तिरंगा साइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देश के प्रति गौरव तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
आयोजित रैली देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। इस दौरान तिरंगे को स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए जनपदवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
