Udayprabhat
uttrakhand

उत्तरकाशी में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, शहीदों और विस्थापितों को दी श्रद्धांजलि

उत्तरकाशी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों तथा विस्थापन और पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन की प्रक्रिया के कारण लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और जन्मभूमि से विस्थापित होना पड़ा। विभाजन की पीड़ा भारतीय इतिहास का एक अत्यंत संवेदनशील और दुखद अध्याय है।

उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और पीड़ा को याद करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही यह दिवस समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द, एकता और शांति को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment