Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

अमन त्यागी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित

अमन त्यागी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित

बिजनौर

सुधा स्वर भारती द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार फायकू विधा के प्रवर्तक अमन कुमार त्यागी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
संस्कार साहित्य एवं कला को समर्पित संस्था सुधा स्वर भारती के प्रमुख दिनेश चन्द्र अग्रवाल ‘नवीन’ के द्वारा संस्था मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नजीबाबाद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार संपादक फायकू विधा के प्रवर्तक अमन कुमार त्यागी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सुधा अग्रवाल सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अग्रवंश वेलफेयर सोसायटी से संबंद्ध यह संस्था साहित्य कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विशिष्ट विभूतियों को समय समय पर सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित करती रहती है।
अमन कुमार त्यागी द्वारा हिन्दी साहित्य को फायकू विधा की देन एक महत्त्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए अमन कुमार त्यागी ने कहा कि संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा की जन्मभूमि पर मिला यह सम्मान मेरे कार्य को उर्जा और गति प्रदान करते हुए आगे बढ़ाएगा। उन्होंने अग्रवंश वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित सुधा स्वर भारती की प्रोत्साहन नीति की सराहना की।
साहित्यकार डॉ.अनिल शर्मा ‘अनिल’ ने सम्मानित साहित्यकार अमन कुमार की साहित्यिक यात्रा और फायकू विधा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फायकू एक ऐसी नवीनतम काव्य विधा है जिसमें तीन पंक्तियों में नौ शब्दों में अपनी बात सहजता से कही जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अमित कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर सचिन अग्रवाल,काव्याशं अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Comment