Udayprabhat
राजनीतिराज्य

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के पीएम बिभव कुमा को आरोपी बनाया है। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अपनी इसी गिरफ्तारी को बिभव ने दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने के साथ ही पुलिस से जबरन गिरफ्तार करने को लेकर मुआवजा भी मांगा है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के साथ ही मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश देने की भी मांग की है।
याचिका में बिभव ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा है कि जबरदस्ती पुलिस हिरासत में रखा गया। इसके लिए मुआवजा भी मांगा।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के मारपीट प्रकरण में आरोपी बनाए गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

Leave a Comment